करमचट थानाध्यक्ष को शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर कैमूर एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 
रामपुर/कैमूर। प्रखंड के करमचट थानाध्यक्ष को कैमूर एसपी राकेश कुमार द्वारा शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव  संपन्न कराने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। थानाध्यक्ष को मिले प्रशस्ति पत्र में बिहार आम पंचायत निर्वाचन 2021 संपन्न कराने में अथक परिश्रम, अपने अधीनस्थों के मार्गदर्शन व चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में विशेष रुचि के कारण ही पंचायत चुनाव स्वच्छ,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 

आपकी सतर्कता, सही निर्णय,ससमय पहल के कारण ही कोई अप्रिय घटना नहीं हुआ।कठिन परिश्रम,लगन व महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आपको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना व भविष्य में अच्छे तरीके से कर्तव्य का निर्वहन करने की बात लिखी गयी।

 थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सिंघम ने बताया कि कैमूर एसपी के हाथों शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर सम्मानित किया गया है। जिससे काफी गौरवान्वित महसूस हो रहा है। आगे ऐसे ही कार्य किया जायेगा। अब कोविड का तीसरा लहर चल रहा है। सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड गाइडलाइंस का पालन कराया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top