भगवानपुर कैमूर। राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बैठक करने के बाद राज्य में 6 जनवरी से 21 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इसके साथ ही कई पाबंदियां भी लगाई गई है। इन पाबंदियों में धार्मिक स्थलों को भी पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। जिसमें 6 जनवरी से 1 जनवरी तक मंदिर बंद होने के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन पर रोक लगा दी गई है।
भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ के पवरा पहाड़ी पर स्थित अति प्राचीन माता मुंडेश्वरी का मंदिर है। जो 6 जनवरी गुरुवार से बिहार सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार बंद कर दिया जाएगा।
यह जानकारी धार्मिक न्यास परिषद के प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव को लेकर बिहार सरकार के निर्देश पर 6 जनवरी से 21 जनवरी तक माता मुंडेश्वरी मंदिर बंद रहेगा। मन्दिर में ताला लग जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन पर पूरी तरह से रोक लगी रहेगी। मंदिर में सिर्फ पुजारी ही नित्य समयानुसार आरती पूजन करेंगे।
