पंचायत के विकास को लेकर पहला ग्राम सभा में ली गई 70 योजनाएं

भगवानपुर कैमूर। भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला पंचायत भवन पर बुधवार को पहला ग्राम सभा जीपीडीपी यानी पंचायत के विकास को लेकर किया गया। इसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित मुखिया बुधा देवी व संचालन पंचायत सचिव द्वारा किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव के लोग पहुंचे। जबकि पंचायत स्तर के आवास सहायक, कार्यपालक सहायक, पीआरएस, विकास मित्र  सहित सभी लोग शामिल हुए।

 ग्राम सभा में वार्ड सदस्यों एवं मुखिया के माध्यम से 15 वीं वित्त योजना के द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देते है योजनाओं को लिया गया। लोगों ने अपने अपने वार्ड से सम्बंधित समस्याओं को वार्ड सदस्यों को लिखवाया गया। 

इस संबंध में जैतपुर कला पंचायत के कार्यपालक सहायक विवेक कुमार ने बताया कि पहला ग्राम सभा में वार्ड सदस्य एवं मुखिया के माध्यम से पंचायत के विकास को लेकर 70 योजनाएं ली गई है। जिसका अनुमोदन द्वितीय ग्राम सभा में किया जाएगा।

 वहीं बुधवार को मोकरम पंचायत भवन पर भी ग्रामसभा होना था। लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाया है।इसकी जानकारी  कार्यपालक सहायक मंजय कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि स्थगित ग्राम सभा का आयोजन अब 10 जनवरी को किया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top