Breaking : कैमूर में पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग को ले उड़े अज्ञात चोर, जांच में जुटी पुलिस

भगवानपुर कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को ही अज्ञात चोरों ने चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव के पास शुक्ल मड़ैया पहाड़ी पर स्थित शुकलेश्वर महादेव शिव मंदिर की है। सूचना पर भगवानपुर पुलिस पहाड़ी पर स्थित मंदिर में पहुँच कर जांच में जुटी हुई है। 

ऐसा समय आ गया है कि चोरों द्वारा भगवान को छोड़ा नहीं जा रहा है। उन्हें भी चोरी कर ले रहे है। जानकार सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि इसके पहले प्राचीन मां मुंडेश्वरी की मंदिर से माता की आंखे भी चोरी कर ली गयी। लेकिन फिर बाद मिल गयी थी। लेकिन चोरों द्वारा घरों में चोरी करने के अलावा मंदिर के देवी देवताओं की मूर्तियों को अष्टधातु के लिए के लिए चोरी कर ली जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्ल मड़ैया पहाड़ी पर स्थित  शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने शिवलिंग को ही उखाड़ कर चोरी कर ले गए। अब आप सोच रहे होंगे कि भगवान शंकर के शिवलिंग को अज्ञात चोरों ने क्यों चोरी की। मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि तीन चार साल पहले भक्तों द्वारा भगवान शंकर के शिवलिंग को पीतल से मढाई कराया गया था। इसलिए चोरों ने शिवलिंग को उखाड़ कर चोरी कर ले उड़े। 

दरअसल यह जानकारी तब हुई जब कोई व्यक्ति बुधवार की भोर में मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए गया तो देखा कि शिव मंदिर में भगवान शंकर का शिवलिंग ही गायब है। अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर के पीतल के शिवलिंग को नीचे से उखाड़ कर चोरी कर ले कर भाग गए हैं।इसके बाद इसकी सूचना लोगों की दी। जिसके बाद फिर किसी ने भगवानपुर पुलिस को इस चोरी के बारे में जानकारी दी।

वही जब गांव वालों व क्षेत्र के लोगों को पहाड़ी पर स्थित मंदिर से शिवलिंग की चोरी होने की सूचना जैसे ही मिली। लोगों में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई।चोरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई। वहीं चोरी की सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन व पुलिस बल पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर चोरी के बारे में जांच करने में जुटे हुए है। इस दौरान मौके पर युवा नेता आलोक सिंह,भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां सहित कई लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top