लॉक डाउन में सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव ने नुआंव दलित बस्ती के 50 से अधिक जरूरतमंद गरीबों को बांटा राशन

दुर्गावती (कैमूर)। समाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव उर्फ पिन्टू ने सोमवार को दुर्गावती प्रखण्ड क्षेत्र के नुआव मूसहर बस्ती एवं डोम बस्ती में 50 से अधिक जरूरतमंदों को अनाज व सामग्री का वितरण किया.इस क्रम मे  राजेश मुसहर,नन्हकू मुसहर, यमुना डोम सहित 55 परिवारों को खाद्य सामग्री चावल, आटा,दाल,आलु एवं मास्क और साबुन का वितरण किया. साथ ही बस्ती के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी भी दिया.

यह भी पढ़े : सासाराम सांसद छेदी पासवान ने कोरोना से लड़ाई में दिया ₹1 करोड़ व ₹1 लाख का सहायता राशि,कोरोना को टाइम बम से किया तुलना

यह भी पढ़े : तीसरे दिन भी युपी के रास्ते से बिहार बॉर्डर पर पहुंचे हजारों लोगों का हुआ थर्मल स्क्रीनिंग, फिर भेजा गया उनके गृह जिला 

यह भी पढ़े : कैमूर में लॉक डाउन के बीच विद्यालय में फंसे है औरंगाबाद के 15 मजदूर, 9 मासूम बच्चे भी,खाने की आयी आफत, प्रशासन से घर वापसी की गुहार


सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव उर्फ पिन्टू ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन लागू हैं.लाॅकडाउन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मजदूरों को है जो लोग रोज कमाते और खाते हैं.ऐसी भिषण आपदा के समय हम सभी देशवासीयों का कर्तव्य बनता है कि हम अपने आस पास किसी को भूखा न सोने दे.सभी सामर्थ्यवान लोगों से अपील करता हूँ कि जितना सम्भव हो सके जरूरतमंद लोगों की मदद करें एवं लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी करें.इस दौरान नरेन्द्र कुशवाहा,दयानन्द कुशवाहा,कालीचरण राम, अनील कुशवाहा,हसनैन अन्सारी,जालिम आदि लोग शामिल रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top