एनएच दो पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने आर्मी ऑफिसर की कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचे, जा रहे थे दिल्ली

मोहनियां कैमूर। रविवार
 को एनएच दो के मोहनियां टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने के दौरान बालू लदे एक ट्रक ने आर्मी ऑफिसर की कार में टक्कर मार दी। जिसमें उनका सुरक्षा गार्ड और आर्मी ऑफिसर बाल बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी ऑफिसर पूर्णिया से दिल्ली ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे।

 इसी बीच एनएच दो के मोहनियां टोल प्लाजा के समीप यह घटना हुई। घटना में आर्मी ऑफिसर की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि ऑफिसर और उनके गार्ड सुरक्षित बच गए। वहीं, ऑफिसर ने घटना के बाद इसकी शिकायत स्थानीय थाने को कर दी। हालांकि ट्रक चालक द्वारा गलती से टक्कर होने की बात कह माफ करने की गुहार लगाता रहा। आर्मी ऑफिसर की स्विफ्ट कार में ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक वाले टक्कर मार दी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top