पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव में एक सिपाही सहित एक दर्जन घायल, 8 गिरफ्तार

मामला करमचट थाना क्षेत्र के भीतरीबांध गांव का
मारपीट के दौरान सूचना पर पहुँची पुलिस पर पथराव के दौरान एक सिपाही जख्मी, अंगुली हुआ फ्रैक्चर
रामपुर कैमूर। करमचट थाना क्षेत्र के भितरीबांध गांव में शनिवार की रात्रि में पुरानी रंजिश में गाली गलौज व विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर व मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक घायल बताये  जाते है। जिसमें पुलिस द्वारा आधा दर्जन घायलों का इंज्युरी काट रामपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस घटना में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मारपीट में मौके से एक पक्ष से 5 लोग व दूसरे पक्ष से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 रविवार की सुबह रात्रि वाले विवाद मामले को लेकर एक बार फिर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर व मारपीट होने लगी। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश, मछली मारने के विवाद तो तीन माह पहले यज्ञ के दौरान हुए मारपीट भी मामला भी होना बताया जाता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में ही मारपीट बतायी जाती है। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दिया। 

जिसके बाद सूचना पर करमचट थाने की पुलिस पहुँची। लेकिन इस बीच सुबह में दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चल रहे थे। पथराव के दौरान बचाव करने पहुँची पुलिस में एक सिपाही के हाथों में चोट लग गया। घायल सिपाही अमित कुमार बताया जाता है।जिसके बाएं हाथ में पथराव में चोट लग गया है। जिसमें दो अंगुलियों में चोट के साथ फैक्चर होने की बात कही जा रही है।

वही पुलिस द्वारा मारपीट में पथराव के दौरान सिपाही को घायल होने व मामला गंभीर होते हुए देख पुलिस ने पीछे होकर कर भभुआ एसपी व डीएसपी को फोन कर सूचना देने के साथ पुलिस बल की मांग की। वही सूचना पर भभुआ डीएसपी अजय प्रसाद,बेलाव थाना, अग्निशमन वाहन, करमचट थाना, दंगा नियंत्रण वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुँचे।

 वही डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुँच कर दो पक्षों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मामले को शांत कराया। डीएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक पक्ष से 5 लोगों में हृदया राम, सत्येंद्र कुमार, परशुराम राम, बबलू कुमार, दुलारचन्द राम की गिरफ्तार कर थाना ले आयी। वही दूसरे पक्ष के तीन लोगों में पूर्व मुखिया पुष्पेंद्र सिंह, रंजन पांडेय, एक अन्य युवक को थाने पर मारपीट मामले में आवेदन देने पहुँचे। जिन्हें हिरासत में पुलिस द्वारा ले लिया गया।

 थाने में दूसरे पक्ष से भीतरीबांध पंचायत के पूर्व मुखिया सह निवासी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा आवेदन देते हुए 10 लोगों को नामजद बनाया गया। दिए गए आवेदन में शनिवार को रात्रि में गाली गलौज के दौरान मारपीट करने की बात पहले पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा गया है।वही पहले पक्ष के बबलू राम द्वारा दूसरे पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के आवेदन दिया गया है। जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट व जुत्ता चप्पल के दुकान से सामान लूटने का आरोप लगाया गया है।

वही थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा मारपीट मामले में आवेदन दिया गया है। जिसमें एक पक्ष से 5 और दूसरे पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top