बिहार में कोरोना से 13वीं संक्रमित मरीज की मौत, NMCH में इलाज के दौरान दम तोड़ा, इस जिले का मामला

पटना
 : बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज के मामले दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों के कारण बढ़कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा अपडेट में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया है। 

जिसके बाद अब बिहार में कोरोना से मरने वाले की संख्या 13 हो गया है।13 वीं संक्रमित मरीज की मौत एनएमसीएच में इलाज के दौरान हुआ है। उसकी पहचान सिवान जिले के निवासी के रूप में हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पटना के एनएमसीएच में इस मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान ही संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया है। बताया जाता है, वह मरीज पहले से कई बिमारियों से पीड़ित था। उसे फेफड़ा, किडनी और डायबिटीज की भी बीमारी थी।

 22 मई को ही उसे एनएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस मौत के साथ ही बिहार में अब तक कोरोना से मरने वालों संक्रमित मरीजों का संख्या बढ़कर 13 हो गया है। इससे पहले ही पटना, वैशाली और खगड़िया के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है। 

इसके अलावा मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) सासाराम और बेगूसराय के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है।बिहार में अब तक कोरोना पॉजिटव मरीजों की कुल 
2477 हो चुका है। वहीं 677 लोग अब तक स्वस्थ हो कर घर लौट चुके हैं।13 संक्रमितों की मौत हो गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top