मुम्बई एवं पंजाब से कैमूर आए 3 प्रवासियों में मिला कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुआ 49

भभुआ/कैमूर। 
शनिवार को कैमूर में 3  प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब कैमूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,कैमूर में बाहर से आने वाले  प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। जहां से प्रवासियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना के संदिग्ध मामले समझ में आने के बाद उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

 जिसमें शनिवार को 3 प्रवासियों में कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। तीनों प्रवासियों में दो मुंबई से तो एक पंजाब से आया हुआ है। पॉजिटिव पाए गए तीनों मरीज भभुआ प्रखंड के बताए जाते हैं। सिविल सर्जन अरुण तिवारी ने बताया कि प्रवासियों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए भभुआ के आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। 

जिले में अब तक कुल 49 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 17 प्रवासी ही है। इसमें अब तक 32 मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। मंगलवार को भेजे गए 102 लोगों के कोरोना जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसमें 3 प्रवासियों में कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले हैं। वही बाकी के 99 लोगों के कोरोना जांच निगेटिव आया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top