Big Breaking :कैमूर एसपी के गाड़ी में बस ने पीछे से मारी टक्कर, बाल बाल बचे
शनिवार, मई 23, 2020
मोहनियां कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां कैमूर एसपी के गाड़ी में एक सवारी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन कैमूर एसपी सहित सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गए हैं। घटना NH2 के महाराणा प्रताप कॉलेज के समीप की बताई जाती है।मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद यूपी बिहार के कर्मनाशा बॉर्डर से आ रहे थे।
इसी दौरान डीडीखिली टोल प्लाजा पार करने के बाद जब महाराणा प्रताप कॉलेज के समीप उनकी गाड़ी पहुंची तो पीछे से एक सवारी बस ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिसमें कैमूर की सरकारी गाड़ी का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है।हालांकि इस टक्कर से गाड़ी में सवार कैमूर एसपी एवं उनके सुरक्षा गार्ड बाल बाल बच गए है।
Tags

