तीसरे दिन भी यूपी के रास्ते से बिहार बॉर्डर पर पहुंचे हजारों लोगों का हुआ थर्मल स्क्रीनिंग,प्रशासन ने भेजा उनके गृह जिला

दुर्गावती,मुबारक अली (कैमूर)।दिल्ली नोएडा हरियाणा राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से लॉकडाउन के बीच यूपी के रास्ते  बिहार सीमा मे बस एवं ट्रकों पर सवार होकर हजारों की संख्या में लोगों के पहुचने का शिलशिला लगातार तीन दिनो से जारी है. जहां उन लोगों का जिलाधिकारी के निर्देश पर कैमूर प्रशासन द्वारा 28 मार्च से दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगाकर चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है.वहीं पहले दिन बाहर से आने वाले की स्क्रीनिंग करा कर आइसोलेशन सेंटर में भेजा रहा था।

यह भी पढ़े : कैमूर में लॉक डाउन में विद्यालय में फंसे है औरंगाबाद के 15 मजदूर,खाने की आयी आफत, प्रशासन से घर वापसी को मदद की गुहार

लेकिन दूसरे दिन सरकार के निर्देश पर बाहर से आने वाले लोगों को स्क्रीनिंग करा कर बसों से संबंधित जिलों मे लोगों को भेजे जाने लगा. प्रतिदिन यहां काफी संख्या में यूपी से बिहार सीमा में पहुंच रहे हैं.अधिकारियों द्वारा जैसे ही बाहर से आकर लोग बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे हैं. उन वाहनों को प्रशासन द्वारा रोक दिया जा रहा है और उन लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग करा कर प्रशासन द्वारा बसों से उन्हें संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है.प्रशासन द्वारा बॉर्डर पर वकायदे टेंट लगाया गया है ।

यह भी पढ़ें : सासाराम सांसद छेदी पासवान ने कोरोना से लड़ाई में दिया ₹1 करोड़ व ₹1 लाख का सहायता राशि,कोरोना को टाइम बम से किया तुलना

जहां पर चिकित्सकों की टीम बैठी हुई है.तथा काफी संख्या में जिले के वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर ,बीडीओ प्रशांत कुमार प्रशुन,सीओ अरबिंद कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित काफी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है .साथ ही काफी संख्या में बिहार सरकार द्वारा बसों का इंतजाम किया गया है. तथा दुर्गावती में दो स्कूलों में आइसोलेशन सेंटर भी बनाया गया है. जहां पर जरूरत के अनुसार वैसे लोगों को आइसो लेशन सेंटर में भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़े : लॉक डाउन में सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव ने नुआंव दलित बस्ती के 50 से अधिक जरूरतमंद गरीबों को बांटा राशन

जहां पर भोजन पानी एवं चिकित्सकीय सेवा 14 दिनों तक प्रदान की जाएगी.बताते चलें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 24  मार्च की रात्री से देश भर में सरकार द्वारा लॉक डाउन घोसित किया गया है. लॉक डाउन के बाद से देश के कोने कोने मे कंपनियों मे कार्यरत मजदूर काफी संख्या में  फस गए थे. और उनके सामने शहरों में रहने  एवं रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई . ऐसी हालात में बड़ी संख्या में  बिहार उत्तर प्रदेश के मजदूर अपने गांव की ओर  पैदल एवं वाहनों से पलायन करने लगे .जिसे देखते हुए 28 मार्च से जिलाधिकारी के निर्देश पर यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा के पास बाहर से आने वाले लोगों के लिए जांच चेक पोस्ट बना दिया गया. जहां पर बाहर से आने वाले लोगों की चिकित्सकीयो द्वारा जांच किया जा रहा है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top