कैमूर : दुर्गावती में कोरोना पाजिटिव मरीज के घर के 12 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव,लोगों ने ली राहत की सांस

दुर्गावती कैमूर मुबारक अली। कैमूर जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है. पांच दिनों पहले एक दुर्गावती के खमीदौरा की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी.उसके बाद दुर्गावती में हड़कंप मच गया था. प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजिटिव महिला के सभी सदस्यों को भभुआ में क्वॉरेंटाइन किया गया था. तथा सभी लोगों की कोरोनावायरस जांच के लिए सैंपल भेजा गया था.वही खमीदौरा गांव को चौतरफा प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था।
 किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी प्रशासन द्वारा डोर टू डोर जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा था.तभी से दुर्गावती के लोग रिपोर्ट आने के इंतजार में पड़े हुए थे.इसी बीच करोना पॉजिटिव मरीज के परिवार भेजे गए सैंपल रिपोर्ट शनिवार को आ गए.रिपोर्ट में परिवार के 12 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जिसकी जानकारी होते ही दुर्गावती के लोगों में खुशी छा गई और लोगों ने राहत महसूस की. इसकी पुष्टि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के सभी 12 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top