1अप्रैल से यूपी से बिहार में नहीं होगी इण्ट्री,इतना दिनों तक बॉर्डर सील व लॉक डाउन,जरूरी वाहनों को ऐसे मिलेगी प्रवेश
Author -
Pahal Tak
बुधवार, अप्रैल 01, 2020
#बाहर से आने वालों के लिए कैमूर जिला प्रशासन द्वारा जांच कराकर
भभुआ/कैमूर। कोरोना वायरस से फैल रहे संक्रमण से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में 21दिनों का लॉक डाउन कर दिया गया। जो 14 अप्रैल तक यह लॉक डाउन रहेगा। अभी तक सात दिन लॉक डाउन का बिता है। लोगों को अभी 14 दिन और घर में रहना होगा।तभी कोरोना से जंग जीत पायेंगे। कल यानी 1 अप्रैल से यूपी से बिहार में आने के लिए नो इण्ट्री हो जाएगी। यूपी और बिहार बॉर्डर पर कैमूर में स्थित कर्मनाशा बॉर्डर को जिला प्रशासन कल यानी 1 अप्रैल बुधवार की सुबह 6 बजे पूरी तरह सील कर दिया जायेगा।
यूपी से बिहार में आने वाले दिल्ली,मुंबई आदि शहरों से आने वाले लोगों व मजदूरों को रोक लगा दी जायेगी। प्रशासन द्वारा अब उन्हें घर नहीं भेजा। 4 दिनों तक कैमूर प्रशासन द्वारा यूपी के रास्ते बिहार में प्रवेश करने वाले काफी तादाद की संख्या में आने के बाद उन्हें रोक कर स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें बसों से उनके घर भेजा गया। लेकिन अब एक अप्रैल से ऐसा नहीं होगा। यूपी बिहार को सीमा को लॉक डाउन में 14 दिनों के लिए लॉक कर दिया जाएगा। इसका सख्ती से प्रशासन द्वारा पालन भी किया जायेगा।ट्रक से आने वाले लोगों को भी रोका जाएगा। वाहन का पास होने पर ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।जिसमें सिर्फ ड्राइवर और खलासी को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।डीएम व एसडीओ के स्तर से पास निर्गत किया जाएगा।
यह जानकारी कैमूर डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद द्वारा प्रेसवार्ता कर दी गयी। डीएम ने बताया कि यूपी व बिहार को अलग वाली कैमूर जिले के कर्मनाशा बॉर्डर को बुधवार सुबह 6 बजे से सील कर दिया रहेगा. खाद्य सामग्री के वाहनों की जांच के बाद प्रवेश की अनुमति मिलेगी. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने यह एहतियात कदम सरकार के जारी दिशा निर्देश के आलोक में लिया गया हैं. बुधवार सुबह 6 बजे से 14 अप्रैल तक कर्मनाशा यूपी बिहार बॉर्डर पर लॉक डाउन रहेगा. इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. वाहनों का प्रवेश बिना अनुमति पत्र के नहीं होगा.
डीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले मजदूरों व अन्य लोगों को अब जिले में इंट्री नहीं होगी. जो भी लोग यूपी बॉर्डर पर आएंगे उनलोगों का जांच कर क्वारेंटाइन सेंटर में 14 अप्रैल तक रखा जायेगा।इस दौरान सभी सुविधाएं क्वारेंटाइन सेंटर में विशेष सुविधा मुहैया करायी जाायेगी। सरकार के निर्देश व लॉक डाउन का पालन कराने के लिए हर जगह अधिकारियों व कर्मियों की नियुक्ति की गई है. पुलिस द्वारा लॉक डाउन का पालन कराने के लिए सख्ती करते हुए नहीं मानने वाले लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी।
डीएम ने बताया कि 7 जगहों पर बाहर से आने वालों के लिए व्यवस्था की गई है। जिसमें उच्च विद्यालय कर्णपुरा दुर्गावती, कल्याण छात्रावास मोहनिया, आईटीआई कॉलेज, इटाढ़ी भभुआ, निर्माणाधीन जेल भभुआ, भूपेश गुप्ता डिग्री कॉलेज में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है।जिसमें सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है. इसके अलावा यात्रियों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है. खुले मैदानों में खेलने की भी व्यवस्था रहेगी. सभी क्वारेंटाइन सेंटर पर नियमित रूप से डॉक्टर जाकर जांच करेंगे. सभी सेंटर पर एएनएम की नियुक्ति की गई है।