मरीज को छोड़कर कर आ रहे पंजाब के एम्बुलेंस चालक की ढाबे पर हुई मौत, मचा हडकंप,जांच में जुटी पुलिस

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। बुधवार को बक्सर से मरीज को छोड़ कर आ रहा एक एंबुलेंस चालक की लॉकडाउन के बीच दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर चालक की अचानक मौत हो जाने पर क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी.सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस चालक मरीज को बक्सर में छोड़कर चालक बुधवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नहर मोड़ के निकट एक ढाबा पर आकर रूक गया.

यह भी पढ़े : Breaking : कैमूर में पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग को ले उड़े अज्ञात चोर, जांच में जुटी पुलिस

जहां पर ढाबा वालों द्वारा बताया गया कि ढाबा बंद है। खाना नहीं मिल पाएगा.उसके बाद चालक बलबीर सिंह एम्बुलेंस मे ही सो गया. कुछ देर बाद जब ढाबा वालों ने देखा कि एम्बुलेंस यहीं पर है और ड्राइवर अंदर सोया हुआ है. तो ढाबा वालों ने सोचा कि चालक को जगा कर यहां से रवाना कर दिया जाए और जब चालक को जगाने की कोशिश की गई तो उसकी मौत हो चुकी थी.एम्बुलेंस चालक  पंजाब लुधियाना का निवासी बलबीर सिंह बताया जा रहा है.

सुचना पर पहुंची पुलिस ने कारवाई करते हुए शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. थानाध्यक्ष  संजय कुमार ने  बताया कि एंबुलेंस चालक का शव पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चालक की मौत कैसे हुई है स्पष्ट हो पाएगा .

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top