भगवानपुर कैमूर। भगवानपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के वैसे लोग जो निश्चित समय अवधि के दौरान कोविड-19 का टीका ले लिए था। लकी ड्रा में ऐसे 11 लोगो का नाम निकला। जिन्हें बुधवार को आयोजित कैंप में बुलाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन केयर इंडिया के तरफ से किया गया था। लकी ड्रा में 11 चयनित लोगों में एक को बंपर इनाम में मिक्सर मशीन और 10 को सांत्वना पुरस्कार में प्रेशर कुकर दिया गया। इस दौरान डॉ गीता कुमारी, बीसीएम शिवानंद पांडेय, केयर इंडिया की ब्लॉक मैनेजर पूजा मिश्रा, डाटा ऑपरेटर तबरेज अंसारी सहित कई उपस्थित रहे।
