नए साल पर कोविड गाइडलाइंस को भूलकर दुर्गावती जलाशय पहुँचे हजारों लोग, घूमने के साथ उठाया पिकनिक का आनन्द

लोगों ने घूमने के साथ पिकनिक में स्वादिष्ट व्यंजन का उठाया लुफ्त

#सुरक्षा को लेकर वन विभाग,करमचट थाना व चेनारी थाने की पुलिस पदाधिकारी व जवान रहे तैनात

 रामपुर। रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कैमूर व रोहतास के सीमा पर अवस्थित दुर्गावती जलाशय परियोजना शनिवार को नए साल के मौके पर दीदार करने के साथ पिकनिक स्पॉट के रूप पिकनिक मनाने वाले लिए बच्चे, युवा,नौजवान सभी लोगों के लिए खास रहा। शनिवार को नए साल के मौके पर दुर्गावती जलाशय परियोजना पर कैमूर व रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडो के लोग घूमने व पिकनिक के लिए पहुँचे थे। 

जहां हजारों की संख्या में कोई अपने परिवार को लेकर, युवक,युवतियां नया साल पर दुर्गावती जलाशय परियोजना यानी करमचट डैम को एक बार देखने,उसकी रमणियता व प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए पहुँचे। जबकि कई युवाओं की टोली दुर्गावती जलाशय पर नए साल पिकनिक मनाने के लिए पहुँचे। 

जहां युवा व अपने परिवार के साथ पहुँचे लोग घूमने फिरने के बाद पिकनिक में लिट्टी चोखा,पनीर,मुर्गा मछली सहित विभिन्न प्रकार व्यंजनों को बनाकर उसका स्वाद व लुफ्त उठाया। नए साल को नई उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से लोगों द्वारा मनाया गया।

शनिवार को नए साल के अवसर पर यहां पर घूमने व पिकनीक मनाते हुए एक अलग ही नजारा दिखा। शनिवार की सुबह में ठंड व हल्का कुहासा के बाद जब धूप होने लगा तो 8-9 बजे के बाद पिकनिक मनाने के लिए  दुर्गावती डैम के लिए जाने लगे। सुबह से लेकर शाम तक सबार भीतरीबाँध पथ पर गाड़िया चलती रही। कोई बोलेरो,स्कॉर्पियो, पिकअप आदि वाहन से जाते हुए देखे गए। सबसे ज्यादातर बाइक से घूमने व पिकनीक मनाने के लिए जाने वाले लोगो का ताँता लगा रहा।

 सड़कों पर युवकों द्वारा बनाया गया रंगोली
प्रखंड के सबार भभुआ पथ,चेनारी बेलाव पथ व अन्य गांव के सड़क व गली में शनिवार के भोर में ही जग कर छोटे छोटे बच्चों व युवको द्वारा नए साल के स्वागत के लिए विभिन्न रंगों से रंगोली के रूप में हैप्पी न्यू ईयर 2022 टू वेलकम व नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए लिखा हुआ देखा गया। अहले सुबह से ही छोटे छोटे बच्चे, युवा व अन्य लोग जागकर अपने संबंधी को हैप्पी न्यू ईयर, नए साल मुबारक हो कहते देखा गया। इसके साथ कोई फोन,एसएमएस, व्हाट्स एप, फेसबुक आदि लोगो को नए साल की बधाइयां दे व भेज रहे थे।

सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी व जवान रहे तैनात
नए साल के मौके पर दुर्गावती जलाशय परियोजना पर सुरक्षा को लेकर करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, 10 जवान, 2 महिला पुलिस तैनात रही। जबकि वन विभाग की टीम भी पिकनिक मनाने व घूमने वाले पर नजर रख रही थी।उधर, रोहतास के चेनारी थाने की पुलिस भी पहुँची थी। 

कोविड गाइडलाइंस का नहीं हुआ पालन
दरअसल, इस बार नए साल के मौके पर 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पार्क व जैविक उद्यान बंद कराया गया। जबकि अन्य जो पिकनिक स्पॉट खुला तो रहा जहां कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव को लेकर कोविड गाइडलाइंस में मास्क पहनने,सोशल डिस्टेसिंग के साथ घुमने फिरने की छूट दी गयी थी। लेकिन ऐसा दुर्गावती जलाशय परियोजना पर नहीं देखने को मिला। सैकड़ो की संख्या में पहुँचे लोगों में कुछ लोगों के चेहरे पर मास्क छोड़ कर सभी इसी तरह घूमते फिरते नजर आए।

भीतरीबांध सिंचाई कॉलोनी के पास बना था बैरियर
करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि डैम तक जाने वाले रास्ते एक किलोमीटर पहले ही भीतरीबांध सिंचाई कॉलोनी के पास बैरियर लगाया गया था। ताकि डैम पर वाहन नहीं जा सके और भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। जहां पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई थी। जहां पुलिस जवानों द्वारा आने जाने लोगो पर नजर रखा जा रहा था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top