# 6 साल से लगातार भोजपुरी म्यूजिक गीत संगीत की दुनिया में है कार्यशील
# गीतकार के रूप में डीके सिंह बना चुके है अपनी पहचान
# गीतकार डीके सिंह के लिखे गाने को दर्जनों भोजपुरी गायकों ने 100 से अधिक एलबम में गीत के रूप में गाया
# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
भभुआ कैमूर ब्यूरो। अगर दिल से कुछ अलग व बड़ा करने की हिम्मत रखते है उसके जी जान लगाकर परिश्रम करते है तो वह व्यर्थ नहीं जाती है। इसी तरह कुछ कर दिखाया है कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के तरहनी गांव के रामदुलार सिंह के पुत्र डीके सिंह ने। डीके आज अपनी परिचय के मोहताज नहीं है। डीके सिंह कैमूर ही नहीं पूरे बिहार में भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में गीतकार के रूप में जाने जाते है। डीके 6 साल से लगातार भोजपुरी म्यूजिक गीत संगीत की दुनिया में कार्यशील है। इनके लिखे हुए गाने को दर्जनों भोजपुरी गायकों ने 100 से अधिक एलबम में गीत के रूप में गाया है।

कैमूर लाइव न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में गीतकार डीके सिंह ने बताया कि पहली बार मुझे भोजपुरी बिग गंगा चैनल पर 26 अक्टूबर से शाम 6 बजे प्रसारित होने वाले दू दूनी के पांच शो में कवि की भूमिका में देख सकेंगे। मैं अपनी लिखी हुई कविताओं से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन व मंत्रमुग्ध करूंगा। मंगलवार को इस शो के लिए पटना में बिग गंगा चैनल पर प्रसारित होने वाले शो के लिए शूटिंग हुआ। जिसमें बिहार के कई जिले के कवियों ने भाग लिया। यह शो 26 अक्टूबर से बिग गंगा चैनल पर शाम 6 बजे से प्रसारित होगा। इन्होंने बताया कि कामर्स से स्नातक किया हूं। संगीत में डिप्लोमा किया हूं। स्कूल के दिनों में ही मुझे गीत संगीत से प्यार था। मेरा मन हमेशा गीत संगीत में लगा रहता था।स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद संगीत में डिप्लोमा कर इसे अपना पैशन बना लिया।
मैं भोजपुरी गीत संगीत के क्षेत्र में हमेशा बेस्ट देना चाहता हूँ। मैं अपनी लिखी हुई कविताओं व गीत में कुछ नया व अलग करता हूं। ताकि अपनी अलग पहचान बनाई जा सकें और भोजपुरी का मान सम्मान बढ़े। मेरे लिखे हुए गीत को गायक सोनू सिंह, सुमन सिंह,नेहा निहारिका, प्रवाल रंजन,मीरा मीनाक्षी, सुमन्त पाण्डेय सहित दर्जनों भोजपुरी गायकों ने 100 से अधिक एलबम में गीत के रूप में गाया है। बिग गंगा चैनल पर कैमूर के गीतकार व कवि डीके सिंह को दू दूनी के पांच शो में कवि की भूमिका में कविताओं की प्रस्तुति करते हुए देखकर काफी खुशी होगी।