दुर्गावती में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवती की मिली लाश, मची सनसनी

पीडीडीयु रेलवे ट्रैक पर बहेरा गांव के पास मिली युवती का शव 
दुर्गावती से मुबारक अली 
दुर्गावती (कैमूर)- दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ बहेरा गांव के पास मंगलवार की सुबह पीडीडीयु गया रेलखंड पर एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  अहले सुबह  रेलवे लाइन पकड़कर आसपास गांव के ग्रामीणों ने दुर्गावती नदी की ओर जा रहे थे उसी दौरान बहेरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव पड़ा देख सन्न रह गए। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना गांव में पहुंचते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर कुछ ही देर बाद जीआरपी मोहनिया घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top