तो कैसा लगा इस फिल्म का ट्रेलर। आप क्या सोच रहे होंगे दिमाग सुन्न हो गया होगा या फिर बहुतेरे सवाल उठ रहे होंगे। कहानी सस्पेंस से घिरी हुई है, लेकिन एक-एक सीन हैरान करता नजर आ रहा है। बच्ची किसी सीन में नजरें नहीं हटाने दे रही है।
‘पीहू’ फिल्म में बच्ची का किरदार निभा रही बच्ची का नाम मायरा है। मायरा की अगर आपने एक्टिंग देखी हो ट्रेलर में तो पता चल ही गया होगा कि वह एक्सप्रेशन बड़े-बड़ों को फेल कर देती है।
फिल्म के डायरेक्टर विनोद कापड़ी हैं। पेशे से वो पहले पत्रकार हैं, बाद में फिल्मकार भी हो गए। उनकी डॉक्यूमेंट्री Can’t Take This Shit Anymore राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ भी काफी चर्चित रही है। ‘पीहू’ जैसी फिल्म लीक से हटकर है, लेकिन दर्शकों को बिठाए रखने की पूरी क्षमता इस फिल्म में दिखाई दे रही है। बच्ची मायरा की एक्टिंग और विनोद कापड़ी का डायरेक्शन अपीलिंग है।
पीहू’ की कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। यह फिल्म कई अतंराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाई जा चुकी है। फिल्म 16 नवंबर के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर और शिल्पा जिंदल हैं।

