Kaimur SP ने शराब पीने व फोन नहीं उठाने के मामले कई पुलिस अधिकारियों को किया है निलंबित


#कैमूर एसपी पुलिस अधिकारियों के गलतियों पर लेते है एक्शन और सीधा कार्रवाई में बर्खास्त
बंटी जायसवाल/भभुआ कैमूर। बिहार में एक ऐसा एसपी है जो अपने कम दिनों के कार्यकाल में आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को सस्पेंड कर चुका है। हम बात कर रहे है बिहार के कैमूर जिले के एसपी मो फरोगुद्दीन के बारे में। जो किसी भी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की गलतियों में पाए जाने पर तुरंत कड़ा एक्शन लेते है और सीधा कार्रवाई में बर्खास्त करते है। कैमूर एसपी मो फरोगुद्दीन, कैमूर में रह चुके सभी एसपी में कार्रवाई करने में आगे है। यहां तक तत्कालीन एसपी हरप्रीत कौर से भी कड़ा एक्शन लेते है। कैमूर एसपी की पुलिस अधिकारियों पर इस कार्रवाई से जहां एक ओर हड़कम्प मचा हुआ है। वही दूसरी तरफ कैमूर की जनता में तारीफ हो रही है।ऐसा ही एसपी होना चाहिए जो अपने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को गलतियों पर नहीं बख्शे। चाहे वह शराब पीने का मामला हो या कोई और मामला। अब तो कैमूर पुलिस विभाग में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सतर्क होकर रहना पड़ेगा। नहीं गलतियों में पाये गए नो पूछताछ सीधा कार्रवाई में निलंबित होना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक, कैमूर एसपी मो फरोगुद्दीन की तीन थाना के पुलिस अधिकारी पर गाज गिर चुकी है। इसमें दूर्गावती, कुदरा और रामगढ़ शामिल है।
#कैमूर एसपी ने किन मामलों में किया सस्पेंड
दुर्गावती थाना - प्रमोद कुमार थानाध्यक्ष(सीनियर का फोन नहीं उठाने)
आलोक कुमार थानाध्यक्ष(बालू लदा ट्रैक्टर पास कराने)
जुबेर आलम थानाध्यक्ष(रोहतास में शराब मामले के आरोप में दोषी पाने) थानाध्यक्ष बनने के 24 घण्टे के अंदर निलंबित
उदय भानू सिंह थानाध्यक्ष(सीनियर का फोन नहीं उठाने)3 महीने के अंदर बर्खास्त
इसके साथ एक दारोगा को भी एसपी ने निलंबित किया है जो बिहार से बार्डर पार कर यूपी में अवैध वसूली के चला गया था।
कुदरा थाना - नागेंद्र पासवान, प्रभारी थानाध्यक्ष के दौरान, एएसआई यानी दारोगा( शराब पीने के मामला, जांच में पुष्टि)
रामगढ़ थाना - इरशाद आलम थानाध्यक्ष(अपने अधीनस्थ अधिकारी पर नियंत्रण नहीं रखने के मामले में)
 मनटून कुमार, एएसआई यानी दारोगा(शराब पीकर हंगामा, मारपीट, जांच में पुष्टि)



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top