#चैनपुर जिला परिषद रामसेवक चौरसिया का लड़की के हाथ से शराब पीने का फोटो हुआ था वायरल
# वायरल तस्वीर में सांसद प्रतिनिधि अपने हाथ में लिए है शराब की बोतल,लोगों के साथ मस्ती के मूड में
#सांसद प्रतिनिधि ने कहा शराबबंदी के तीन चार साल पहले, किसी बाहर शादी के दौरान का है तस्वीर
# नीतीश कुमार के शराबबन्दी के बाद शराब का बोतल लेना तो दूर की बात, स्पर्श या सूंघने से भी हो गया है परहेज
#शराबबंदी अभियान को सफल बनाने की हमेशा रहती है कोशिश
बंटी जायसवाल/भभुआ कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शराबबन्दी कानून को लागू किये हुए दो साल से अधिक हो गए है। इस दौरान बिहार में नित्य भारी मात्रा में शराब बरामद हो रही है।शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है।पीने वाले भी पकड़े जा रहे है। शराबबन्दी के बाद से सोशल मीडिया पर शराब पीने वाले कि तस्वीरे वायरल होने लगती है। इससे शराबबन्दी की पोल खुलने लगती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सासाराम सांसद प्रतिनिधि देवलाल पासवान का शराब के साथ फ़ोटो वायरल हो रहा है। जिसके बाद राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वायरल तस्वीर में सांसद प्रतिनिधि तीन चार लोगों के साथ बैठे हुए है। एक कुर्सी पर बैठे हुए उनके हाथ में शराब की बोतल दिख रहा है। वही मेज पर शीशे की ग्लास में शराब को डाला गया है और उस पर खाने पीने सामान रखा गया है।
हालांकि यह तस्वीर कहां की है और कब है। यह पुष्टि नहीं हुई है। कैमूर लाइव न्यूज इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि कैमूर में शराबबंदी के बाद शराब पीने के मामले से कोई भी अछूता नहीं रह गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों, डॉक्टर, पुलिस वाले अधिकारी व कर्मी के नाम सामने आ चुके है। गौरतलब है कि लगभग एक पहले रामगढ़ के एएसआई मन्टुन कुमार शराब के नशे में युवक के साथ मारपीट किया गया था। जिसके बाद शिकायत पर डीएसपी मोहनिया द्वारा जांच के बाद एसपी मो फरोगुद्दीन द्वारा सस्पेंड कर दिया गया और रामगढ़ थानाध्यक्ष इरशाद आलम को अपने अधीनस्थ अधिकारी पर नियंत्रण में नहीं रख पाने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

# चैनपुर जिला परिषद रामसेवक चौरसिया का शराब वाला फ़ोटो हुआ था वायरल
वही इसके पहले कैमूर के चैनपुर जिला परिषद सदस्य रामसेवक चौरसिया का लड़की के हाथो से बंद होटल के कमरे में शराब पीने का फोटो वायरल हुआ था। जिसके बाद कैमूर में काफी राजनीतिक बवाल मच गया था। फ़ोटो वायरल होने के बाद रामसेवक चौरसिया ने अपना बड़ा बयान देते हुए कहा था कि दुर्गावती जिला परिषद पप्पू सिंह द्वारा वोट के लिए ब्लैकमेल करने के लिए फ़ोटो वायरल किया गया था। वह लड़की कोई और नहीं उनकी साली थी।आशीर्वाद देने के लिए कहा गया था मुझको। वही इसके बाद सांसद छेदी पासवान के सांसद प्रतिनिधि देवलाल पासवान की शराब के साथ फ़ोटो वायरल हो गया है।