MP के सतना में हुए भीषण हादसे में कैमूर के एक ही परिवार के तीन की मौत, एक घायल,गांव में मचा कोहराम


दुर्गावती (कैमूर)। 
दिल झकझोर देने वाली अत्यंत दुखद घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार को हुए भीषण हादसा में कैमूर जिले के एक ही परिवार की तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गया. जबकि परिवार के एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.मृतक तीनों एक ही परिवार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत छाता गांव के निवासी बताए जाते हैं.घायल भी उन्हीं परिवार के सदस्य हैं जिनका इलाज चल रहा है.घटना गुरुवार की शाम के वक्त हुआ.

 बताया जाता है कि ये चारों लोग एक कार से अपने निवास स्थान छाता से मुंबई के लिए रवाना हुए थे. लेकिन अभी मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रवेश हुए तभी दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें छाता गांव निवासी जनाब जमाल खान , रफीउल्लाह खान व मुराद खान की घटनास्थल पर मौत हो गई।


 सद्दाम खान गंभीर रूप से घायल हो गया.बताया जाता है कि  रफीउल्लाह खान का मुम्बई में अपना व्यवसाय है.ये अभी कुछ दिन पहले मुम्बई से अपने भाई व भतीजा के साथ घर पर आए हुए थे. गुरुवार को अपने घर से जमाल खान भतीजा सद्दाम खान व मुराद खान वापस मुम्बई जा रहे थे. 


मध्यप्रदेश के सतना जिले में प्रवेश किए तभी दर्दनाक हादसा हो गया.इस घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया तथा परिजनों में चीख-पुकार से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top