जनाजे में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया इसके बाद गमगीन माहौल में तीनों लोगों के शव को स्थानीय कब्रिस्तान ले जाया गया और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया. मालूम हो कि मध्य प्रदेश के सतना जिला में बीते गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी जमाल खान , रफीउल्लाह खान व मुराद खान की घटनास्थल पर मौत हो गया था.
जमाल खान एवं रफीउल्लाह खान दोनों सगे भाई हैं तथा सद्दाम खान गंभीर रूप से घायल हो गये.यह चारों लोग एक कार से अपने घर से मुंबई के लिए निकले हुए थे. लेकिन अनहोनी को कौन टाल सकता है मध्यप्रदेश के सतना जिले में प्रवेश किए तभी हादसा हो गया.तीनों लोगों का शव शुक्रवार की देर रात्रि छाता गांव पहुंचा था.
छाता गांव में शव पहुंचते ही परिजनों के चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. और सबकी आंखें नम हो जा रही थी. क्षेत्र के आसपास के लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे. फिर भी मृतक के परिजनों का आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था. हर कोई हृदय विदारक घटना से गमगीन था .गांव के किसी घर में चूल्हे नहीं जले.
इसके बाद शनिवार को जैसे ही तीनों लोगों का जनाजा एक साथ उठा तो लोगों की आंखें नम हो गई. जनाजे में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया .इसके बाद गमगीन माहौल में तीनों लोगों के शव को स्थानीय कब्रिस्तान ले जाया गया और उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया.
जनाजा में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधानसभा के विधायक मोहम्मद जमा खान, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक सुधाकर सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
