फ़ोटो - घटनास्थल पर लोगो की जुटी भीड़
मोहनियां कैमूर-अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गया सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया घटना नेशनल हाईवे पर मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास रविवार की बताई जाती है.मृतक युवक की पहचान रोहतास जिले के चुटिया गांव निवासी रामजी सिंह का पुत्र आशुतोष कुमार सिंह के रूप में की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग दो से होकर बाइक सवार युवक अपने गांव जा रहे थे.जैसे ही वह अभी बरेज गांव के समीप पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से भाग भाग निकला.जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.
घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मोहनियां थाने की पुलिस को दी सूचना पाकर मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के लिए उसके पैकेट की तलाशी ली तो उसकी पहचान उसके पैकेट में रखे आधार कार्ड से की गई.आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक के पैकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई है किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मारते हुए मौके से भाग निकला जिससे उसकी मौत हो गई है.शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. इधर घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया
