कैमूर : शादी समारोह से घर लौटने के दौरान हाइवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम


दुर्गावती (कैमूर)।  
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर शनिवार की रात थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गया. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल भेज दिया. 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया गांव निवासी पुर्णवासी यादव बताए जाते हैं.वे रात्रि मे एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर भेरिया लौट रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक अभी कुल्हड़िया गांव के समीप पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया.


इस हादसे में पुर्णवासी यादव की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पाकर  दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गयी. आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top