कसेर पंचायत भवन पर मुखिया प्रियंका देवी ने तिरंगा झंडा फहराकर दी सलामी



भगवानपुर।
 भगवानपुर प्रखंड के कसेर पंचायत भवन पर बुधवार को लोकतंत्र के महापर्व 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुखिया प्रियंका देवी द्वारा शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। राष्ट्रगान जन गण मन गाते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी गयी।

 झंडा फहराने के बाद भारत माता की जय,वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे कई वीर शहीदों के नाम के अमर रहे के नारे लगाए गए। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन, बसपा प्रदेश महासचिव धीरज कुमार सिंह उर्फ भान जी, कई वार्ड सदस्य,लोगो ने भाग लिया। झंडोत्तोलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top