भगवानपुर पंचायत भवन पर मुखिया उपेंद्र पांडेय ने फहराया तिरंगा झंडा, 50 लोगों को किया सम्मानित


भगवानपुर।
भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत भवन पर बुधवार को लोकतंत्र के महापर्व 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुखिया उपेंद्र पांडेय द्वारा आन बान शान से तिरंगा झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान गाते हुए सलामी दी गयी।

फ़ोटो - अपना कैमूर के पत्रकार बंटी जायसवाल को डायरी पेन देकर सम्मानित करते भगवानपुर मुखिया उपेंद्र पांडेय

फ़ोटो - भगवानपुर प्रखंड के मीडिया कर्मियों को सम्मानित करने के बाद मुखिया

फोटो - भगवानपुर हाईस्कूल के हेडमास्टर को सम्मानित करते मुखिया

 झंडा फहराने के बाद भारत माता की जय,वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे कई वीर शहीदों के नाम के अमर रहे के नारे लगाए गए। इसके साथ ही मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष द्वारा सभी वार्ड सदस्यों, मीडिया कर्मियों, शिक्षकों, समाजसेवियों को सराहनीय कार्यो को लेकर डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया। झंडोत्तोलन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top