भगवानपुर। बुधवार को भगवानपुर थाने में लोक तंत्र के महापर्व 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कैमूर एसपी राकेश कुमार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने पर थानाध्यक्ष को दिए प्रशस्ति पत्रों को थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन द्वारा चौकीदारों व दफादार, पुलिस पदाधिकारी व जवानों को देकर सम्मानित किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने पर थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी, जवानों,दफादार,चौकीदारों को कैमूर एसपी से मिले प्रशस्ति पत्र देकर गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया है। वही प्रशस्ति पत्र पाकर पुलिस पदाधिकारी, जवान,चौकीदार के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली।
