मुंडेश्वरी पर्यटन भवन में झंडोत्तोलन करते बीडीओ
भभुआ/भगवानपुर/कैमूर(बंटी जायसवाल)। बुधवार को कोरोना काल में कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडो में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस का त्योहार मनाया गया। वही आन बान शान से तिरंगा झंडा को फहरा कर राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गयी। झंडोत्तोलन के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे आदि की नारे लगाये गए।
भगवानपुर प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया। सुबह से ही देश भक्ति गाना बजने लगी।भगवानपुर प्रखंड में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवानपुर मुंडेश्वरी गेट अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वाले में भगवानपुर प्रखंड प्रमुख किरण सिंह ,उप प्रमुख, बीडीओ चंद्रभूषण कुमार, सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
प्रखंड प्रमुख झंडा फहराने के बाद सलामी देती
कहाँ किसने फहराया तिरंगा झंडा और दी गई सलामी
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख किरण सिंह द्वारा झंडोत्तोलन कर सलामी दी गई। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ अंजू कुमारी, बीआरसी कार्यालय पर बीईओ रंजन कुमार,
भगवानपुर थाना में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, मुंडेश्वरी धाम के पर्यटन भवन में भगवानपुर बीडीओ चंद्रभूषण कुमार, भगवानपुर पंचायत भवन पर मुखिया उपेंद्र पाण्डेय, कसेर पंचायत भवन पर मुखिया प्रियंका देवी साथ ही प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में मुखिया, सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, पार्टी दफ्तरों में अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया। प्रसाद के रूप में मिठाइयां बांटी गयी।
4 महादलित बस्ती में फहराया गया तिरंगा झंडा
दरअसल, बुधवार को भगवानपुर प्रखंड के चार स्थानों पर महादलित बस्ती में पदाधिकारी व महादलित बस्ती के बुजुर्ग द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया। जिसमें तोड़ी गांव के महादलित बस्ती में सतनु पासी के दरवाजे पर बीडीओ चन्द्रभूषण कुमार की उपस्थिति में सतनु पासी,तोड़ी रामसही मुसहर के दरवाजे पर सीओ की उपस्थिति में,गोबरछ सामुदायिक भवन के पास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ओरगाई में लालबाबू के दरवाजे पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी की उपस्थिति के तिरंगा झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान गाते हुए सलामी दी गयी।
देशभक्ति गीतों की रही धूम
मेरा रंग दे बसंती चोला..., ऐ मेरे वतन के लोगो... आदि देश भक्ति गीतों की धूम रही और क्षेत्र में गूंजता रहा। सभी की आँखे वीर शहीदों की बलिदान, वीरता की गाथाएं सुन कर भर आती हुई दिखायी दी। झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर सभी लोगो ने अपने अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस की पावन अवसर पर बधाई दी गई। सोशल मीडिया से गणतंत्र दिवस की बधाइयां व शुभकामनाएं लोगों द्वारा दी गयी।
