कैमूर में गणतंत्र दिवस पर सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले 3 समाजसेवियों को DM ने गुड सेमेरिटन का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


दुर्गावती (कैमूर) मुबारक अली। 
निस्वार्थ भाव से सड़क दुर्घटना में घायलों को मदद कर एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया उन्हें जिला अधिकारी नवदीप शुक्ला  ने गुड सेमेरिटन के रूप में सम्मानित किया गया. जिसमें दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के तीन समाजसेवी भी शामिल है उन्हें आज भभुआ मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गुड सेमेरिटन पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.



इसमें दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नुआंव गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार सिंह तथा बिछिया गांव निवासी समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू और डहला गांव निवासी राधेश्याम साहनी को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं कैमूर एसपी राकेश कुमार भभुआ विधायक भरत बिंद, जिला परिषद चेयरमैन रिंकी सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी की मौजूदगी में गुड सेमेरिटन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.



 गौरतलब है कि दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल कई लोगों को इन लोगों ने दुर्गावती पीएचसी सहित मोहनिया अन्य जगहों पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था. जिससे उनकी जान बच सकी पिछले कई सालों से इस नेक कार्य में लगे हुए थे.इस नेक कार्य को देखते हुए इन लोगों का चयन किया गया था. 



इस दौरान 26 जनवरी गणतंत दिवस के अवसर पर भभुआ मे कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला एसपी राकेश कुमार,भभुआ विधायक भरत बिंद,जिला परिषद चेयरमैन रिंकी सिंह द्वारा संयुक्त रुप से इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व पार्षद आनंद सिंह सतीश यादव राधेश्याम साहनी को गुड सेमेरिटन सम्मान प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top