बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर पहुँची 143, अब तक 17 जिले हुए प्रभावित,देखिए सूची

Patna। बुधवार की देर रात तक बिहार में 17 नये कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आया। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 143 तक पहुंच गई। बांका और पूर्वी चंपारण में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का मामला सामने आया। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम तक 17 कोरोना पॉजिटिव का केस सामने आ चुका है। इन 17 मरीजों में भागलपुर में 4, बांका में 1, पटना में 8, बिहारशरीफ में 3 और पूर्वी चंपारण में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।

 मिली जानकारी के मुताबिक, बिहारशरीफ के कोरोना संक्रमण वाली चेन में अब 70 साल की एक महिला और 24 साल के एक पुरुष को पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले भागलपुर में मिले तीन पुरुषों की उम्र 33 साल, 40 साल और 46 साल है। वहीं, नवगछिया की एक महिला पॉजिटिव मिली है। जिसकी उम्र 19 साल है। वहीं बांका के अमरपुर के पुरुष की उम्र 45 साल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि ये लोग पॉजिटिव कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है।

 बुधवार की सुबह तक, पहली रिपोर्ट के अनुसार,स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने पांच पॉजिटिव मामला मिलने की बात कही थी। इसमें दो महिला, जिनकी उम्र 30 साल और 57 साल है और एक पुरुष जिसकी उम्र 62 साल है। ये तीनों पटना के खाजपुरा के रहने वाले हैं। वही एक महिला जो 26 साल की है।वह बिहार शरीफ की रहने वाली है। जबकि पूर्वी चंपारण के फेनहारा के रहने वाला एक शख्स भी पॉजिटिव पाया गया है। पटना के खाजपुरा में एक ही दिन मिले 8 कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया।

 वहीं स्वास्थ्य विभाग की दूसरी रिपोर्ट के अनुसार,5 और नए कोरोना पीड़ित की पहचान की गयी। इनमें तीन पटना के खाजपुरा , एक जगदेवपथ और एक सलीमपुर का निवासी है। ये सभी पुरुष है। खाजपुरा के पीड़ितों की उम्र 28, 32 और 45 साल है। जबकि जगदेवपथ निवासी की उम्र 42 और सालिमपुर निवासी 35 साल का है। इसके साथ ही पटना के खाजपुरा इलाके में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

 कोरोना प्रभावित यह है 17 जिला 
सूबे में बुधवार को बांका व पूर्वी चंपारण में पहली बार एक एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के सामने आने के बाद प्रभावित जिले की संख्या 15 से बढ़कर 17 हो गयी। यह है कोरोना संक्रमण प्रभावित जिला जिसमें मुंगेर, पटना, सीवान, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, गया, गोपालगंज, सारण, भागलपुर, वैशाली,बक्सर, रोहतास,भोजपुर,लखीसराय,बांका, पूर्वी चंपारण में कोरोना पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है।

 बिहार में 42 लोगों ने कोरोना से जीता जंग
 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, बिहार में अब तक 42 लोग कोरोना से जंग जीत चुके है। कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अभी फिलहाल 76 केस एक्टिव हैं। वहीं, यहां अब तक 11339 टेस्ट हो चुके हैं।अब तक बिहार में 2 लोगों की मौत हुई है। सूबे में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं। जहाँ कोरोना संक्रमित का मामला आने के बाद उस मरीज के सगे संबंधियों व उसके चेन को खोजकर क्वारंटाइन किया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top