नाबालिग लड़की को घर से बहला फुसला कर भगाने वाला नामजद तीन आरोपियों में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भभुआ/रामपुर। बेलाब थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में  तीन आरोपी में एक मुख्य अभियुक्त को शुक्रवार देर शाम रात्रि 10 बजे पुलिस द्वारा भभुआ थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में छापेमारी कर कृष्णा गौंड को बेलाव थाना द्वारा गिरफ्तार कर लाया गया।
इसकी जनकारी थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीन आरोपियों में मुख्य अभियुक्त को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया. इसके दिन पहले ही पीड़िता नाबालिक लड़की को बरामद किया गया था. लेकिन अभियुक्त उस समय घर से फरार था. गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर देर रात्रि लगभग 10 बजे छापा मारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बेलाव थाना लाया गया. पूरी रात पूछताछ कर शुक्रवार की सुबह न्यालय भेज दिया गया.वही अन्य दो अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top