भगवानपुर कैमूर। कोरोना को लेकर देश में लॉक डाउन का दूसरा चरण चल रहा है। लेकिन इस लॉक डाउन में भी अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ा कर रहे है। ताजा मामला अधौरा थाना क्षेत्र के धरती माता के पीछे जंगल क्षेत्र की हैं। जहां 35 वर्षीय शख्श की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर शव फेंक दिया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार की शाम जब शव को लोगों द्वारा देखने के बाद इसकी सूचना अधौरा थाने व भगवानपुर थाने की पुलिस को दी।
सूचना पर पहुँची दोनों थाने की पुलिस ने शव को देखने के बाद पहचान के लिए उसके पॉकेट से पर्स निकला।जिसमें आधार कार्ड था। पुलिस ने जब शव को देखा कि मृतक के गला को धारदार हथियार से काटा गया था और उसके सिर व शरीर पर जंगली जानवरों के नाखून के निशान भी देखा गया। प्रथम दृष्टया पुलिस को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर शव को फेंका हुआ प्रतीत हुआ। पुलिस द्वारा मृतक शख्स की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर कलां पंचायत के धरचोली टोला मीरगंज के शिवमूरत राम के 36 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र राम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जैतपुर कलां पंचायत के विकास मित्र किरण देवी का पति भी बताया जाता है।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह मृतक अपने घर से चाय नाश्ता करने के बाद टीवीएस बाइक से भगवानपुर गया था। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसे खोजने के लिए काफी परेशान हो गए। लॉक डाउन की वजह से कही निकल नहीं सके। परिजनों द्वारा फोन के माध्यम से जहां तहां रिश्तेदार व उसके मित्र के पास जानकारी ले रहे थे।लेकिन गुरुवार से शनिवार दिनभर तक कोई पता नहीं चल सका।
इधर परिजनो को शनिवार की शाम अधौरा थाना क्षेत्र के पुलिस ने धरती माता मंदिर के पीछे के जंगल से शव मिलने की सूचना पर पहुँचकर शव को शिनाख्त होने के बाद भगवानपुर थाना के माध्यम से परिजनों को फोन के माध्यम सूचना दिया। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुँच कर शव की पहचान किया। परिजनों से पुलिस ने फर्द लिया और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। हत्या के कारणों के बारे अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा है।
वही अधौरा पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वही, हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। रविवार की सुबह अधौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मृतक के पिता ने अधौरा थाने में अज्ञात अपराधियों के प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। जिसमें खुशी कुमारी 10 वर्ष, प्रियांशु कुमार 7 वर्ष, निशि कुमारी 5 वर्ष, दुर्गेश कुमार 2 वर्ष बताया जाता है। जब गांव में पोस्टमार्टम के बाद शव पहुँचा तो गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हत्या के बाद अधौरा पुलिस मृतक के पिता के दिए आवेदन के अनुसार, आगे की जांच करने में जुट गयी है।