क्वारन्टीन सेंटर से एक प्रवासी फरार,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो प्रवासियों को कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा भभुआ

भगवानपुर हाई स्कूल के क्वारन्टीन सेंटर का मामला     
          भगवानपुर कैमूर। कोरोना को लेकर लॉक डाउन है। लॉक डाउन का तीसरा चरण चल रहा है। जो 17 मई को खत्म होने वाला है। बिहार से दूसरे राज्यों में जीवकोपार्जन के लिए गए प्रवासियों को घर वापसी हो रही है। भगवानपुर में प्रवासियों को घर वापसी के लिए आने पर उन्हें घर नहीं भेज कर क्वारन्टीन सेंटर में रखा जा रहा है। ताकि उनके परिवार और गांव में कोरोना का संक्रमण नहीं फैल सकें। 
 इसलिए प्रशासन द्वारा भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में ही 8 क्वारन्टीन सेंटर बनाया गया है। जहां बाहर से आने वाले प्रवासियों को रखा जा रहा है। उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। बुधवार को भगवानपुर हाईस्कूल के क्वारन्टीन सेंटर पर बाहर से प्रवासियों को जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से पहुँची हुई थी। एक प्रवासी स्वास्थ्य की टीम एंबुलेंस को देखकर क्वारन्टीन सेंटर से फरार हो गया। 

जो भगवानपुर का ही बताया जाता है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुट गई। वही ग्रामीण भी उस प्रवासी को पकड़ने में जुट गए। वही बाहर से आये दो प्रवासियों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोरोना लक्षण व संदिग्ध मामले की जानकारी होने पर कोरोना जांच के लिए भभुआ भेजा गया।

 इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नागेश मिश्रा ने बताया कि दो प्रवासियों को कोरोना की जांच सैंपल लेने के लिए के लिए भभुआ भूपेश गुप्त क्वारन्टीन सेंटर भेजा गया है। वही तीन प्रवासियों को कोरोना सैंपल के लिए भेजा जाना था। लेकिन एंबुलेंस देखकर एक प्रवासी भाग गया। जिसके उसे नहीं भेजा सका। वही सीओ विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, भगवानपुर में 280 प्रवासियों को 5 क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top