दुर्गावती कैमूर मुबारक अली। अनियंत्रित होकर एक ट्रक एनएच दो पर गुरुवार को दुर्गावती स्टेशन रोड के समीप पलट गया.जिसमें ट्रक चालक की उसके नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई. खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक चालक मोहम्मद इस्लाम अहमद ग्राम लोदीपुर पटना का निवासी बताया जाता है.
सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक भूसा लोड कर बिहार से यूपी की तरफ जा रहा था.अभी ट्रक दुर्गावती स्टेशन रोड के समीप ही पहुंचा था कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में ट्रक का चालक व खलासी ट्रक के अंदर दब गया.
जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई.घटना को देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद थोड़े ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर चालक व खलासी को बाहर निकाला गया.

