यूपी बिहार बॉर्डर से लेकर दुर्गावती तक NH2 पर थमा बालू लदे ट्रकों का पहिया, लगा भीषण जाम

दुर्गावती (कैमूर)। 
दुर्गावती थाना क्षेत्र मे एनएच पर गुरुवार को युपी बिहार बार्डर से लेकर दुर्गावती रेलवे स्टेशन तक वाराणसी की तरफ जाने वाली लेन मे भीषण जाम लग गया.बताया जा रहा है की यूपी बिहार बॉर्डर पर चंदौली प्रशासन द्वारा बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाए जाने से बुधवार की रात से ही बिहार सीमा में हजारों की संख्या में बालू लदे ट्रकों का चक्का थम गया।

 जिससे बॉर्डर से लेकर दुर्गावती रेलवे स्टेशन तक वाहनों का जाम भीषण जाम लग गया जाम की ऐसी जीटी रोड पर ऐसी भीषण जाम लगाकर चार चक्का सवारों को भी निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. यूपी बिहार सीमा पर बालु लदे ट्रकों  का चक्का थम जाने के कारण वाराणसी जाने वाली लेन मे जाम की समस्या बनी रही. जिससे लोगों को आंधे घंटे का सफर दो घंटों में तय करना पड़ रहा है.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top