टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत,एक घायल, अपने गांव से जा रहे थे बाजार

भभुआ कैमूर
। शुक्रवार की शाम अपने गांव से बाजार कुछ सामान की खरीददारी करने जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को टूरिस्ट बस ने रौंद दिया। जिसमें दोनों भाई घायल हो गया। जिसके बाद दोनों घायलो का इलाज के लिए मोहनियां अनुमंडलीय ले जाया गया। जहां अरुण की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही दूसरे घायल की मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

घटना सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास परमालपुर मोड़ की बतायी जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सोनहन थाना क्षेत्र के किरकला गांव के महेंद्र गुप्ता के इकलौता 18 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार गुप्ता तो घायल सुरेंद्र गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र राजेश गुप्ता बताया जाता है। जो दोनो चचेरे भाई बताये जाते है। 
पता चला है कि,कल यूपी बिहार बॉर्डर से लेकर दुर्गावती तक एनएच दो ट्रकों के कारण लंबा जाम लगा हुआ था।

जिसके बार कई वाहन बारे सोनहन रास्ते जा रहे थे। इसी में एक प्रवासियों को लेकर टूरिस्ट बस बारे सोनहन के रास्ते से आ रहा था और इधर बाइक से सवार दो भाई अपने गांव से पुसौली जा रहे थे कुछ सामान की खरीददारी करने इसी बीच रामपुर गांव के पास परमालपुर मोड़ पर तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवार में टक्कर दिया।

 जिसमें दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सोनहन थाने की पुलिस भी पहुँच कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी।वही घटना की सूचना पर गांव में कोहराम में मच गया। वही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top