खुशखबरी : बिहार में 33916 पदों पर शिक्षकों की बहाली,इन विषयों के अलावा कंप्यूटर शिक्षक भी होंगे बहाल,देखिए सूची

शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

उत्क्रमित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की होगी बहाली

पटना। बिहार में शिक्षक बहाली के इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के खुशखबरी है। क्योंकि सूबे में अब शिक्षक बहाली का रास्ता साफ हो गया है और इसका अधिसूचना भी शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। राज्य के 5425 उत्क्रमित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 33916 पदों पर बहाली की होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए पदों के सृजन के लिए मंजूरी दे दी है। सभी विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और द्वितीय भारतीय भाषा (उर्दू, संस्कृत, मैथिली, बांग्ला आदि) के शिक्षक बहाल होंगे। 

साथ ही जिन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय शिक्षक की आवश्यकता है। वहां कंप्यूटर विषय के 1000 शिक्षक बहाल किये जायेंगे। सभी सृजित करनेवाले पदों को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को सौंप दिया जायेगा। जिला परिषद और नगर निकाय के माध्यम से इन पदों पर नियोजन होगा। बताया जाता है कि बहाली की प्रक्रिया जुलाई माह के पहले पूरी की जा सकती है।

इन विषयों के इतने पदों की संख्या
विषय                     - शिक्षक पदों की संख्या 
हिंदी                       - 5425
अंग्रेजी                    - 5425
विज्ञान                    - 5425
गणित                     - 5425
सामाजिक विज्ञान     - 5425
द्वितीय भारतीय भाषा - 5791
कंप्यूटर शिक्षक।        - 1000

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top