बिहार में कोरोना का कहर जारी, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 1033, शुक्रवार को मिले 34 नए मरीज

पटना
। बिहार में कोरोना का कहर जारी है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना का कहर अब लोगों के बीच खौफ पैदा कर रहा है। वहीं मरीजो केे संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। पिछले कुछ दिनों कोरोना के मामले में काफी तेजी से वृद्धि ने सरकार को चिंता में डाल रहा है। 
 शुक्रवार की देर रात बिहार में कोरोना के चौथे अपडेट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1033 पहुंच गया।इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी है। ट्वीट के अनुसार, चौथे अपडेट में 15 नए मरीज मिले हैं। इन सभी मरीजों के इन्फेक्शन ट्रेल को खंगाला जा रहा है।
 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में मधेपुरा से 7, भोजपुर से 1, सहरसा से 3, सुपौल 2 और किशनगंज जिले 2 मिले है। वही अगर बिहार में शुक्रवार के कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की बात किया जाए तो 34 नए कोरोना मरीज मिलने का मामला सामने आया। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के ट्वीट के अनुसार,पहले अपडेट में 6, दूसरे अपडेट में 7 ,तीसरे अपडेट में 6 मरीज और चौथे अपडेट में 15 मरीज मिले। जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1033 तक पहुँच गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top