बिहार में 39 और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुंचा 1118, 9 जिले में आये नए मामले

पटना। 
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का संख्या में लगातार वृद्धि हो रहा है। जो काफी चिंता का विषय बनता जा रहा है। अब तक बिहार में हजार आंकड़ा कोरोना मरीजो का पार हो चुका है और बढ़ता ही जा रहा है। आज बिहार के कोरोना के पहले और ताजा अपडेट में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद संख्या बढ़कर 1118 हो गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। 
ट्वीट के अनुसार, बिहार में 39 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले 9 जिलों से सामने आया हैं। इसमें राजधानी पटना के बीएमपी 14 से एक और नए मरीज मिला है। वही मधुबनी जिले से 6,  पूर्वी चंपारण से 1, वैशाली से 3, नवादा से 9, पूर्णिया से 15,जहानाबाद, शिवहर से एक एक, मुजफ्फरपुर से 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है। सबसे ज्यादा पूर्णिया के 15 नए मरीज मिले है।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top