कैमूर में सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे मैकेनिकल वेल्डर की करंट लगने से मौत,कंपनी के कांट्रेक्टर ने दिया 10 लाख मुआवजा

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली।
 कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत भेरिया रोड स्थित इमामी सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार की रात विद्युत करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई.समझौते के तहत कंपनी के कांटेक्टर द्वारा मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपया देने को कहा गया.मिली जानकारी के अनुसार दुर्गावती स्थित भेरिया रोड मे इमामी सीमेंट फैक्ट्री में राकेश साह कांट्रेक्ट के तहत मैकेनिकल वेल्डर का कार्य करते थे. 

गुरुवार की रात कार्य करने के दौरान राकेश साह करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.मृतक राकेश साह दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव का निवासी बताया जाता है.घटना की जानकारी होते ही सावठ गांव में कोहराम मच गया.वहीं कंपनी के कांट्रैक्टर दिनेश मैकेनिकल तथा इमामी सीमेंट के एचआर मैनेजर राम सिंह ओमप्रकाश सिंह तथा 

डॉक्टर जवाहर बिंद तथा मृतक के परिजनों की ओर से समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू ,गुड्डू सिंह एवं मृतक के पिता जितेंद्र साह के बीच आपसी बातचीत का दौर हुआ .समझौते के तहत कंपनी के कांटेक्टर द्वारा मृतक के आश्रितों को 25 लाख रुपया देने को कहा गया. जिस पर दोनों पक्षों की सहमति बन गई और कांट्रेक्टर द्वारा 10 लाख रूपया तत्काल नगद तथा 5-5 लाख रुपए के अलग-अलग डेट में तीन चेक मृतक के पिता जितेंद्र साह को सौंपा गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top