लॉक डाउन में गरीब,जरूरतमंदों के मददगार बने करणी सेना के जिला महासचिव रिशु सिंह, बांट रहे खाद्य सामग्री के पैकेट

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन का दूसरा चरण जारी है। जो 3 मई तक रहेगा।वही कोरोना भी अपना पांव तेजी से पसार रहा है।लॉक डाउन में गरीब,असहाय,मजदूर व जरूरतमंदों के बीच कई सामाजिक संगठन,जनप्रतिनिधियों द्वारा खाने पीने का राशन वितरित किया जा रहा है। ऐसे में करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भी लोगों को मदद किया जा रहा है।

इस विकट परिस्थिति में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कैमूर जिला महासचिव सह समाजसेवी रिशु सिंह द्वारा कुडारी पंचायत के सिसवार गांव में गरीब जरूरतमंदों के लिए लॉक डाउन में खाद्य सामग्री का पैकेट तैयार करा कर वितरण किया गया है।रिशु सिंह ने बताया कि करणी सेना के द्वारा 100 जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाने पीने का राशन वितरण किया गया है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी रणविजय सिंह, महामंत्री हिमांशु कुमार सिंह एवं कुडारी पंचायत अध्यक्ष मदन सिंह के हाथों द्वारा भी बांटा गया।

वही बताया गया कि राशन वितरण के पहले कई गांवों में गरीब, दिहाड़ी मजदूर, विधवा, बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को चिन्हित कर खाद्य सामग्री बांटा गया। जिसमें चावल, दाल, नमक और सब्जी इत्यादि सामान था। रिशु सिंह ने बताया कि देश में कोरोना वैश्विक महामारी में कोई भूखा न रहे इसके लिए करणी सेना के कैमूर जिला महासचिव होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि इस विकट परिस्थितियों में जरूरतमंदों की मदद किया जाए। इसलिए जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जो भी मेरे द्वार में आते है उन्हें राशन खाने के लिए दिया जाता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top