भभुआ/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है।जहां गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गयी है। शव की नहीं हुई है पहचान। घटना की सूचना पर पहुँच कर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। मामला कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के अमाव गांव के दुर्गावती नदी पुल की है।
जहां मंगलवार की अहले भोर में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक महिला की गोली मार के हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की कनपटी में सटा कर गोली मारी गयी है। जब मंगलवार की सुबह लोगो ने गोली मारे गए महिला की शव को देखा तो यह सूचना जंगल मे आग की तरह फैल गयी।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही लोगों द्वारा सूचना मिलने पर करमचट थाना के पुलिस पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि महिला की कनपटी में सटा के गोली मार कर हत्या की गई है।
घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस व महिला के कनपटी से एक गोली का पिलेट निकाला निकाला गया है। पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटनास्थल भभुआ एसडीपीओ अजय प्रसाद ने भी निरीक्षण कर तहकीकात की।
Breaking : कैमूर में महिला की गोली मार कर हत्या,शव की नहीं हुई पहचान, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
सोमवार, फ़रवरी 17, 2020
Tags

