नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, समान काम के समान वेतन को लेकर बैठे धरने पर

दुर्गावती(मुबारक अली)।दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों मे शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर देखने को मिला. विद्यालय पूरी तरह से बंद पाया गया जहां नियमित शिक्षक थे वहां विद्यालय खोलकर बैठे हुए मिले परंतु सभी नियोजित शिक्षक विद्यालय को बंद किए थे.अपनी मागों को लेकर शिक्षकों द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर मे  नियोजित शिक्षक संघ के द्वारा  अनिश्चितकालीन धरने के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का आयोजन किया गया है.शिक्षकों ने कहा कि बिहार सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है.

यह भी पढ़े : राजद के पूर्व विधायक अंबिका यादव ने लालटेन को छोड़ बसपा का थामा दामन, अब हाथी पर चढ़ पार लगाएंगे नैया

एक ही तरह के काम के लिए दो प्रकार का वेतन दे रही है. नियोजित शिक्षक चाहते हैं कि हम सभी नियोजित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुराने शिक्षकों की तरह हमें भी समान कार्य समान वेतन सरकार के द्वारा प्राप्त हो जब तक से  सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे.

Exclusive : वीर कुंवर सिंह की खोज में इस गांव में आई थी अंग्रेजी फौज,हाईस्कूल भवन में 1 साल तक डाला था डेरा

आयोजित बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि हमारी मांग मुख्य रूप से नियमित शिक्षकों की भांति वेतनमान एवं सेवा शर्त लागू करने के लिए है.जिसके लिए हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का संकल्प लिया.हमारी मांग जायज है और पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगी.इस बार मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई हम शिक्षक लड़ेंगे शिक्षकों की हड़ताल व धरना संवैधानिक तरीके व शांतिपूर्वक किया जा रहा है.

यह भी पढ़े : छेड़खानी की सजा, युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर कर मुंड दिया सिर,वीडियो हुआ वायरल

धरने का सचालन शिक्षक सतीश चौबे तथा सन्तोष कुमार ने किया.इस क्रम मे प्रखंड क्षेंत्र में अधिकांश प्राइमरी और मिडिल विद्यालय बंद रहे.जानकारी के अनुसार पूरे प्रखंड में 88 विद्यालय हैं जिनमें 51 विद्यालयों में पूर्णता शिक्षण कार्य बंद रहा. साथ ही प्रखंड में 440 नियोजित शिक्षक है.इस दौरान मौके पर शिक्षक वैस आलम,अनिल सिंह, आनंद सिंह, वृजेश दुबे, महेन्द्र राम, कमलेश पासवान,इलियास अंशारी,शिक्षिका संगिता सिंह, ममता सिंह,शोभा सिंह, प्रियंका कुमारी, सुप्रिया सिंह अबिदा खातुन,श्यामा सहित काफी संख्या में नियोजित शिक्षक शिक्षिकाए शामिल रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top