- वंशवाद को लेकर नहीं बना गुरु जगदानंद सिंह और शिष्य अंबिका यादव के बीच, एक दूसरे हुए अलग
रामगढ़/कैमूर(मुबारक अली): जिले के रामगढ़ हाईस्कूल के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता व मिलन समारोह के दौरान राजद के पूर्व विधायक अंबिका यादव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रविवार को बसपा का दामन थाम लिया.आयोजित समारोह मे बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर सह बसपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम,प्रदेश प्रभारी बिजय प्रताप, प्रदेश प्रभारी श्री कांत,प्रदेश प्रभारी भीम राजभर, प्रदेश प्रभारी
यह भी पढ़े : Exclusive : वीर कुंवर सिंह की खोज में इस गांव में आई थी अंग्रेजी फौज,हाईस्कूल भवन में 1 साल तक डाला था डेरा
मनोज राम,प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद सहित बसपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. सदस्यता ग्रहण कर पहुंचे अम्बिका सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि बहन कुमारी मायावती जी के नीतियों पर विश्वास करके आज मैं बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो रहा हूँ.बहुजन समाज पार्टी से आस्था जुड़ गई है मैं पूरी निष्ठावान पूर्वक पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा.मौजूद कार्यकर्ताओ के बीच उन्होंने कहा कि कैमूर में हो रहे जुल्म और अत्याचार को अगर समाप्त करना है तो प्रदेश में बसपा की सरकार बनानी होगी.उन्होंने कहा की रामगढ़ की धरती पर 1952 से 2009 तक अगड़ों का कब्जा था।


