भभुआ में अब वाहन जांच के दौरान कटेगा वाहन का ऑन द स्पॉट ऑनलाइन जुर्माना

भभुआ/कैमूर। जिलेे में अब परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर वाहनों का ऑन द स्पॉट ऑनलाइन जुर्माना कटेगा। यह प्रक्रिया की शुरुआत शनिवार को भभुआ में शुरू हो गयी है। भभुआ थाना के पास जिला परिवहन पदाधिकारी, ईएसआई और एमवीआई ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें 20 गाड़ियों को पकड़ा गया। जिसमें 10 वाहनों का ऑन द स्पॉट ऑनलाइन जुर्माना काटा गया। वही10 गाड़ियों को जप्त कर थाने में लगाया गया।

यह भी पढ़े : Exclusive : वीर कुंवर सिंह की खोज में इस गांव में आई थी अंग्रेजी फौज,हाईस्कूल भवन में 1 साल तक डाला था डेरा

डीटीओ रामबाबू ने बताया कि परिवहन विभाग को वाहन जांच के दौरान पकड़े जाने वाहनों के जुर्माना लगाने के लिए हैंडहेल्ड डिवाइस मिला हुआ है। इससे ऑनलाइन चालान काटा जाएगा। अब हाथ से मैनुअल चालान काटने की प्रथा खत्म हो गई है।

यह भी पढ़े : 17 फरवरी से विद्यालयों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे नियोजित शिक्षक,बीआरसी के सामने देंगे धरना

 कहीं भी कोई भी छोटा हो या बड़ा वाहन को पकड़े जाने पर जुर्माना करना होगा तो इस मशीन के माध्यम से ऑनलाइन जुर्माना लगाया जायेगा।इसके साथी उन्होंने बताया कि जो गाड़ियां तत्काल पैसा जमा करेगा।उसका डिपोजिट दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़े : छेड़खानी की सजा, युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर कर मुंड दिया सिर,वीडियो हुआ वायरल

जो गाड़ी पैसा नहीं जमा करेगा या भागना चाहेगा तो उसके नंबर पर इस मशीन के माध्यम से ई – चालान कर दिया जाएगा। जिससे गाड़ी वाला जब भी परिवहन कार्यालय अपनी कोई भी कागजात बनवाने आयेगा तो उन्हें पहले उनका बकाया जुर्माना जमा करना होगा तभी उनका परिवहन विभाग से काम हो पायेगा। 

यह भी पढ़े : वाराणसी से फरार नाबालिग छात्रा व प्रेमी को पुलिस ने किया बरामद,परीक्षा छोड़ प्रेमी संग हुई थी फरार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top