वाराणसी से फरार नाबालिग छात्रा व प्रेमी को पुलिस ने किया बरामद,परीक्षा छोड़ प्रेमी संग हुई थी फरार

भभुआ/कैमूर। फरार नाबालिग छात्रा व प्रेमी को वाराणसी से कैमूर पुलिस ने बरामद किया।मिली जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के एक परीक्षा सेंटर पर परीक्षा देने के लिए गयी इण्टरमीडिएट की परीक्षा छोड़ कर एक छात्रा अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। 

यह भी पढ़े : Exclusive : वीर कुंवर सिंह की खोज में इस गांव में आई थी अंग्रेजी फौज,हाईस्कूल भवन में 1 साल तक डाला था डेरा

छात्रा के घर नहीं पहुचने पर परिजनों खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर भभुआ थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को तुरंत एक्शन में लेते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर फरार छात्रा को वाराणसी से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। 

यह भी पढ़े : 17 फरवरी से विद्यालयों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे नियोजित शिक्षक,बीआरसी के सामने देंगे धरना

इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि फरार छात्रा जो प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ भाग गई थी। छात्रा और उसके प्रेमी को वाराणसी से पकड़ा गया है। मेडिकल कराया जा रहा है।छात्रा नाबालिक है और 164 का बयान दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी प्रेमी को जेल भेजा जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top