यहां मकर संक्रांति पर मेले में भेड़ो की होती है लड़ाई, लोगो के लिए बनता है आकर्षण केंद्र

कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल 
भभुआ कैमूर। मकर संक्रांति पर बिहार में हर जिले के गांवों व शहरों में मेला का आयोजन होता है। हर मेले में कुछ न कुछ खास देखने को मिलते है। लेकिन क्या आपने मेले में भेड़ो की लड़ाई देखी या सुनी है। नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे ही मेले के बारे में बताने में जा रहा है। यह मेला कैमूर जिले के अखलासपुर में नागा बाबा पोखरा पर आयोजित होता है। इस मेले में जिले के कई गांवों के अलावा दूसरे जिले के भी लोग देखने के लिए आते है। इस मेले में भेड़ो की लड़ाई खास आकर्षण का केंद्र बना होता है।
सोमवार को 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर लगे मेले में भेड़ो की लड़ाई आकर्षण का केंद्र बना रहा है। इस मेले में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने भेड़ो लाकर लड़ाते है। भेड़ो की लड़ाई काफी रोमाचंक होती है। भेड़ो की लड़ाई में जो भेड़ जीतता है। वह महंगे दामो पर बेचा जाता है। वही भेड़ मालिको द्वारा सट्टा लगाया जाता है। इस बार मेले में 12 से 30 हजार में भेड़ बिके। लोगो का कहना है कि यहां का मेला दो सौ वर्षो से भी पुराना चला आ रहा है। 
पत्थर के भी सामान बिकते है
इस मेले में हाथ से बनाये पत्थर के जाता, ओखल मूसली, चकरी आदि भी बिकता है। सोमवार को मकर संक्रांति पर मेला देखने वाले अपने घर के लिए जाता, चकरी, ओखल आदि की खरीद की। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top