#दो सगे भाईयों के थे दोनों मृतक मासूम बच्चें
#एक भाई का बुझ गया चिराग, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
भभुआ/रामपुर/कैमूर। बुधवार को घर के बगल में पोखरे के पीड़ पर खेलने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना करमचट थाना क्षेत्र के बनौली गांव का है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों मासूम बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।
मृतक डेढ़ वर्षीय मासूम उज्ज्वल कुमार संदीप प्रजापति का पुत्र तो डेढ़ वर्षीय शिवम कुमार अजित प्रजापति का पुत्र बताया जाता है। दोनों मासूम बच्चें दोनों चचेरे भाई बताये जाते है। वही इन दोनों मासूम बच्चों के पिता संदीप व अजीत दोनों सगे भाई बताये जाते है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक दोनों मासूम बच्चे सुबह 8 बजे अपने घर के पीछे के दरवाजे से निकलकर बगल में पोखरे के पास पीड़ पर खेलने के लिए चले गए थे। इसी बीच खेलते खेलते दोनों बच्चे पोखर के पानी में गिर गए।जिसमें उनकी डूबने से मौत हो गयी।
परिजनों का कहना था कि बच्चें कब घर से निकल कर पोखरे के पास चले गए उन्हें जानकारी ही नहीं हुआ।इस घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब किसी गांव के लड़के ने पोखर में दोनों बच्चों को पानी में तैरते हुए शव के रूप में देखा। इसके बाद उसने हल्ला करते हुए परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते हैं परिजन जब घर के बगल में पोखरे के पास पहुंचे तो देखा की पानी में दोनों मासूम बच्चे का शव तैर रहा था।
जिसके बाद लोगों ने दोनों बच्चों के शव को पोखरे में से निकाला। इसके बाद तुरंत परिजन बच्चे का इलाज के लिए रोहतास के चेनारी सरकारी व निजी अस्पताल में ले गए।जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजन दोनों मासूम बच्चे के शव को रो बिलखते हुए लेकर गांव पहुँचे। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं घर परिवार में परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। दोनों मासूम बच्चों की मां व पिता का तो रो रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की सूचना पर करमचट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने दोनों बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
उज्ज्वल की मौत से संदीप का बुझ गया चिराग
खेलने के दौरान दोनों मासूम बच्चों के पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। जिसमें डेढ़ वर्षीय उज्ज्वल की मौत से संदीप प्रजापति के घर का चिराग बुझ गया। क्योंकि डेढ़ वर्ष उज्ज्वल संदीप प्रजापति का इकलौता संतान था। मां सोनी देवी व पिता संदीप के आंखों का तारा ही टूट गया। मां पिता की दोनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों के मुताबिक उज्ज्वल का 24.9.18 को हुआ था।
#दो भाइयों में बड़ा था शिवम
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोखरे में खेलने के दौरान डूबने से शिवम की मौत हो गयी। जो अपने भाइयों में बड़ा था। शिवम की उम्र डेढ़ वर्ष है। उसका एक 3 माह का छोटा भाई भाई भी है। शिवम का मां सुनीता देवी व पिता अजीत कुमार का रो रोकर बुरा हाल था।
#दोनों मासूम बच्चों की मौत से दो मां का कोख हुई सुन्नी
घर के बगल में पोखरे के पीड़ पर खेलने के दौरान दोनों मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। दोनों मासूम की मौत से दो मां की कोख एक साथ सुन्नी हो गयी। वही इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।परिजनों के मुताबिक, दोनों मृतक मासूम बच्चों के उम्र में सिर्फ 9 दिनों का अंतर था। उज्ज्वल का जन्म 24 सितंबर 2018 को तो शिवम का जन्म 3 अक्टूबर 2018 को हुआ था। दोनों मासूम एक साथ ही रहते थे।
#रो रोकर बेहोश हो रही था मां व परिवार
पोखरे में डूबने से दोनों मासूम से मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। इस घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव की महिलाएं दोनों मासूम की मौत के बाद उनके घर पर पहुँची हुई थी। दोनों मासूम की माँ रो रोकर बेहोश हो जा रही थी। जिसके बाद गांव की महिलाएं उन्हें पानी की छींटे मार कर होश में ला रही थी। महिलाएं धैर्य व सांत्वना दे ढांढ़स बढ़ा रही थी।
बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि पोखरे के पास खेलने के दौरान नीचे गिर गए। जिसमें दोनों मासूम बच्चों की पोखरे के पानी में डूबने से पानी मौत हो गयी। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया जाएगा।
बोले सीओ
वही इस संबंध में सीओ भरतभूषण सिंह ने बताया कि घटना की जनकारी होते ही हल्का कर्मचारी को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। जो भी सरकारी प्रावधान होगा। उसे आपदा के तहत मुआवजा दिलवाया जायेगा






