71 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार,बाइक जब्त, यूपी से बिहार में शराब लेकर आ रहे थे तस्कर

नुआंव /कैमूर।
नुआंव पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को महारथा नहर के समीप से 71 बोतल शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही तीन बाइक को भी जब्त किया है.गिरफ्तारी मे सूरज कुमार राम ग्राम नागपुर थाना राजपुर जिला बक्सर,राकेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार ग्राम भगीरथ थाना दिनारा जिला रोहतास के निवासी बताए जाते है.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त पर निकली हुई थी  उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब लेकर तस्कर बिहार की ओर आ रहे हैं.सूचना मिलते ही पुलिस  नहर की ओर रवाना हो गई. कुछ ही देर बाद बाइक से आते हुए लोग दिखाई दिए पुलिस ने रोककर तलाशी ली।

जिसमें 23 पीस ब्लू लाईन देशी शराब,28 पीस ट्रेटा पैक 8pm,20 पीस रॉयल स्टेज 375 ml शराब बरामद हुआ. पुलिस ने शराब सहित बाइक को जब्त कर थाने ले आई. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top